छत्तीसगढ़फीचर्ड

सब इंस्पेक्टर पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2023 में अपने दोस्त आयुष गुप्ता के माध्यम से जान पहचान होने पर इंद्रा ठाकुर सब इंस्पेक्टर का नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर सब इंस्पेक्टर भर्ती में नौकरी लगाने के नाम पर 300000 (तीन लाख) रूपये लेकर मेरे साथ ठगी की है…

 

कांकेर। प्रार्थी दीपक कांगे पिता श्याम साय कांगे उम्र 27 वर्ष निवासी सिदेसर थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर दिनांक 20.08.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इंदा ठाकुर पता लाल बहादुर शास्त्री वार्ड जगदलपुर के रहने वाली से वर्ष 2023 में अपने दोस्त आयुष गुप्ता के माध्यम से जान पहचान होने पर इंद्रा ठाकुर सब इंस्पेक्टर का नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर सब इंस्पेक्टर भर्ती में नौकरी लगाने के नाम पर 300000 (तीन लाख) रूपये लेकर मेरे साथ ठगी की है।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 420 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपिया श्रीमति इंद्रा ठाकुर पति स्व. विनोद सिंह ठाकुर उम्र 52 वर्ष निवासी लाल बहादूर शास्त्री वार्ड लालबाग जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.) का पता तलाश कर दिनांक 30.08.2025 के 09/00 बजे गिरफ्तार किया गया।

आरोपिया को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि सोमेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक गितेश्वर, आरक्षक श्रवण ठाकुर, पुरन लाल साहू, मआर.गड़ेश्वरी कोड़ोपी का अहम भूमिका रहा है।

गिरफ्तार आरोपीः-
1. इंद्रा ठाकुर पति स्व.विनोद सिंह ठाकुर उम्र 52 वर्ष निवासी लाल बहादूर शास्त्री वार्ड लालबाग जगदलपुर जिला बस्तर (छग)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button