दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन तैयार किया गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी जिले के सभी छः विधानसभा के सभी 1464 मतदान केन्द्रों में निर्धारित रूट में भ्रमण कर मतदाताओं को इवीएम में वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराते हुए मतदान हेतु जागरूक किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है।

कलेक्टर श्री मीणा ने प्रथम वोट डालकर उक्त सेन्टर का शुभारंभ किया। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। युवा मतदाता एवं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में ईवीएम जागरूकता के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी जा रही है।

वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट व्यवस्था के तहत वोट डालने के तुरंत बाद कागज कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर्ची पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उनका नाम और चुनाव चिन्ह छपा होता है। यह पर्ची वीवीपैट के स्क्रीन पर वोटर को 7 सेकेण्ड तक दिखने के पश्चात वीवीपैट के बाक्स में कटकर गिरती है। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी वी.के. दुबे भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button