दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से मुलाकात की

भिलाई। आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के तृतीय दिवस ‘संध्या अर्घ्य’ के पावन अवसर पर भिलाई के विभिन्न छठ घाटों पर जा कर समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सूर्य उपासना के लोक महापर्व छठ के अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने भिलाई के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

इंद्रजीत सिंह ने सूर्यकुंड बैकुंठ धाम, कैंप-1 तालाब रामनगर, भेलवा तालाब कोहका सहित अन्य छठ घाटों पर पहुंचकर उपवास रखी माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं से भेंट की तथा सभी के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

इस दौरान इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने स्वयं भी छठ पूजन सामग्री (दउरा) को सिर पर उठाकर घाट तक पहुंचाया और श्रद्धालु महिलाओं के साथ सूर्यदेव की आराधना में सम्मिलित हुए। बुजुर्गों ने इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह को आशीर्वाद देते हुए उनके समाजसेवी कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में उनके साथ मलकीत सिंह ‘लल्लू’ अनिल चौधरी, जोगराव, शहनवाज कुरैशी, राम सहित अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button