दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“सम्पर्क क्रांति परिवार” की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनी अस्मिता बनर्जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र किया प्रदान

भिलाई। भारत सर्वोपरि, राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि की भावनाओं से ओतप्रोत भारत की साहित्यिक, सामाजिक एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं सृजन के लिए कृत संकल्पित प्रखर राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन “सम्पर्क क्रांति परिवार”के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना के चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भिलाई में शुक्रवार 2 जून को इंडियन कॉफी हाउस सेक्टर 10 में भव्य अभिनंदन समारोह कार्यक्रम रखा गया, इस मौके पर प्रदेश के अनेक सुप्रसिद्ध संस्थानों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजन का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में सम्पर्क क्रांति परिवार के छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के रूप में भिलाई की बेटी शिक्षाविद, अधिवक्ता अस्मिता बनर्जी के मनोनयन की विधिवत घोषणा के साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अस्मिता बनर्जी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिव विनायक शर्मा ने कहा कि भूतकाल का गौरव वर्तमान की पीड़ा और भविष्य के सुनहरे सपने ही समाज में नई जागृति लाते हैं। सम्पर्क क्रांति परिवार दिव्य एवं भव्य भारत की वर्तमान और आने वाली नई पीढ़ी में भूतकाल का गौरव और सृजन की नई प्रेरणा के साथ भारत के सामाजिक, साहित्य, कला और संस्कृति के विविध रूपों को बढ़ावा देने और समृद्ध करने के एक प्रयास का राष्ट्रवादी सांगठनिक स्वरूप है।

श्री शर्मा ने संगठन के उद्देश्य, शुभ संकल्पों के साथ संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और कहा कि राष्ट्र की हमारा एकमात्र जागृत देवता है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पर पूर्ण विश्वास जताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ प्रांत में छत्तीसगढ़ के साहित्य, कला, सामाजिक संस्कृति के साथ-साथ नारी जाति के उत्थान, संस्कार, सर्वोदयता, समता सहित प्रभावशाली राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की नींव रखी जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना सहित छत्तीसगढ़ के नृत्यमणि मिथुन दास, गीत वितान कला केंद्र, निगम पार्षद अनूप डे नगर निगम, रिसाली,शिप्रा भौमिक संस्थापक गीत वितान कला केंद्र,निधि चंद्राकर अध्यक्ष उड़ान नई दिशा, समाजसेवीका डाॅ.सोनाली चक्रवर्ती, संस्थापक स्वयंसिद्ध समूह,पूर्व निगम पार्षद प्रेमचंद साहू, नगर निगम, रिसाली।कला प्रेमी सौमेन कुंडू, सोनाली सेन, सरगम-ए-म्यूजिक की सुप्रसिद्ध गायिका। कवियत्री, समाज सेविका सरस्वती धानेश्वर ,रसाली से वरिष्ठ समाजसेवी आनंद ने संपर्क क्रांति परिवार के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर सुचित्रा नाथ, स्वरूपी, कृष्णा कुशवाहा, मोनिका साहू, अर्चना कश्यप, एंजिल विंग्स स्कूल के प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अस्मिता बनर्जी ने करते हुए छत्तीसगढ़ के कला, साहित्य संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में सभी से सहयोग और साथ देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button