खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सरकारी चावल और खाद चोरी करने वाला अंर्तजिला चोर का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे: आरोपी से चावल, खाद, डीआई वाहन सहित 09 लाख का मशरूका बरामद

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट एवं थाना अंडा, थाना बोरी, नगपुरा चौकी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही…50 किलोमीटर के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरा के फूटेज को खंगाल कर किया आरोपियों को गिरफ्तार…

भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय वितरण प्रणाली दुकानों में खाद एवं चावल चोरी, नकबजनी की घटनाएँ घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामद करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके परिपालन में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी अंडा निरीक्षक अंबिका प्रसाद, थाना प्रभारी बोरी प्रभारी व चौकी प्रभारी मचांदुर के नेतृत्व में थानों एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर पतासाजी हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाया गया। पतासाजी हेतु विशेष
सूत्र लगाये गये, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज प्राप्त कर उनका विस्तृत रूप से अवलोकन किया गया। जिसके परिणामस्वरूप घटना के समय लिये गये फूटेज में एक संदिग्ध वाहन टाटा माजदा की पहचान सुनिश्चित कर वाहन का पहचान कर लगभग 50 किलोमीटर के अंतर्गत लगे हुये 100 सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। जिससे आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये वाहन से संबंधित सूचनाएँ प्राप्त हुई। एवं वाहन के जाने मार्ग का पीछा कर टीम राजनांदगांव पहुँची।

जहाँ पता चला कि इस तरह की घटना पूर्व में अजय जैन एवं उसके साथियों के द्वारा की गई थी। सीसीटीवी में दिखे वाहन में वाहन स्वामी अजय जैन की पत्नी के नाम होना पता चला। टीम द्वारा अजय जैन की तलाश की जा रही थी उसके घर के आसपास भी रेकी की जा रही थी लेकिन डोंगरगॉव थाने से सूचना मिली कि राजनांदगाँव क्षेत्र में चावल, खाद की चोरी कर अपने साथियों के साथ अजय जैन अर्जुनी की तरफ आ रहे थे जिसमें अजय जैन फरार हो गया है एवं उसके अन्य साथी माल के साथ पकड़े गये है।

मुखबिर सूचना के आधार पर अजय जैन निवासी बसंतपुर राजनांदगांव को पकड़कर पूछताछ किया गया
जो कि प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किंतु सतत् रूप से तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपने साथी दुर्ग का निगरानी बदमाश गोविंद उडिया बच्चन कश्यप, दिनेश कुमार, पुष्पराज देशमुख, भोजकुमार वर्मा, राजेश निषाद, योगेश वर्मा, श्रीकांत देशमुख एवं लेखराम डहरिया के साथ मिलकर विगत 02-03 माह से लेकर अभी तक थाना अंडा, बोरी, चौकी मचांदुर, लिटिया सेमरिया एवं चौकी नगपुरा क्षेत्रों के अलावा राजनांदगाँव, बेमेतरा जिले में भी चोरी करना स्वीकार किये है। अजय जैन के अन्य सभी साथीदारान चावल एवं कृषि खाद चोरी में पकड़े गये है। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।

नोट- 1. चोरी की घटना का मास्टर माइंड अजय जैन थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव का निगरानी बदमाश है, जिसके खिलाफ पूर्व में 30 से अधिक चोरी का अपराध विभिन्न जिलों दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ, धमतरी में पंजीबद्ध है।

2. सहयोगी गोविंद उडिया थाना छावनी जिला दुर्ग का निगरानी बदमाश है। जिसके खिलाफ पूर्व में 25 से अधिक चोरी का अपराध विभिन्न जिलों दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, जीआरपी में पंजीबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button