खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारत से मिली हार नहीं पचा पा रहे न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन? प्रेस वार्ता के दौरान किया मैच का जिक्र

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने कहा कि मैं वास्तव में सराहना करता हूं कि पीएम मोदी ने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी की हार का मुद्दा नहीं उठाया और मैंने भारत में हमारी टेस्ट जीत का मसला नहीं उठाया…

 

 

नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और आर्थिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद पीएम लक्सन ने मीडिया को संबोधित किया और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से मिली हार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने बातचीत के दौरान न्यूजीलैंड की हार का जिक्र नहीं किया।

जब पीएम मोदी समेत सभी हंस पड़े
संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने कहा कि मैं वास्तव में सराहना करता हूं कि पीएम मोदी ने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी की हार का मुद्दा नहीं उठाया और मैंने भारत में हमारी टेस्ट जीत का मसला नहीं उठाया। आइए, इसे ऐसे ही रहने देते हैं। इस पर पीएम मोदी समेत वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते।
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी जहां टीम ने मेजबानों को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button