खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सरकार का आग्रह- प्रयागराज की उड़ानों का उचित किराया रखें एयरलाइन, इंडिगो ने 30 से 50% घटाया किराया

महा कुंभ के कारण प्रयागराज जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ा था, जिस पर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइनों से उचित किराया बनाए रखने की अपील की। इसके बाद, इंडिगो ने किराए में 30-50% की कमी की और एयर इंडिया ने अपनी सेवाएं बढ़ाईं…

 

नईदिल्ली (ए)। महा कुंभ के कारण प्रयागराज जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ा हुआ है। इस बीच, विमानन मंत्रालय ने बुधवार को एयरलाइनों से अनुरोध किया कि वे उचित किराया बनाए रखें। इसके बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए को 30 से 50 फीसदी तक कम किया है।

इंडिगो ने यह कदम तब उठाया, जब उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रयागराज की उड़ानों का किराया बहुत ज्यादा है। उन्होंने विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से किराया घटाने के लिए कदम उठाने की आग्रह किया। महा कुंभ के कारण यात्रियों की बढ़ी मांग को देखते हुए हवाई किराए में भारी वृद्धि हुई थी और विमानन मंत्रालय ने एयरलाइनों से किराया कम करने के लिए कहा था।

आज विमानन मंत्री राम मोहन नायडू और अन्य अधिकारियों ने एयरलाइनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और प्रयागराज की उड़ानों के किराए पर चर्चा की और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि महा कुंभ के दौरान उचित किराया बना रहे। इसके बाद इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए में 30 से 50 फीसदी की कमी की। उदहारण के लिए, पहले दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली उड़ान का किराया 21,000 रुपये तक था। लेकिन अब यह 13,500 से थोड़ा ज्यादा है।

वहीं, एयर इंडिया ने भी अपनी सेवाएं बढ़ाईं हैं। उसने अब मुंबई से प्रयागराज के लिए विशेष उड़ान शुरू की है और दिल्ली से भी दूसरी उड़ान एक फरवरी से शुरू हो रही है, जिससे यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा।

सरकार ने कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और यह शहर अब 26 अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। महा कुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 जनवरी को इसका समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button