छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध उगाही हेतु प्रताडित करने वाले दो पत्रकार गिरफ्तार, शिकायत को वापस लेने बना रहा था दबाव

अवैध उगाही हेतु प्रताडित करने वाले पत्रकार एवं साथियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज…प्रार्थी द्वारा की गई शिकायत को वापस लेने बना रहा था दबाव…आरोपी राकेश राजपुत के विरूद्ध मामला पूर्व में भी थाना डोंगरगांव में पंजीबद्ध है…

राजनांदगांव। प्रार्थी कोमल सिंह साहू पिता बहुर सिंह साहू उम्र 49 साल निवासी दुर्रेबंजारी थाना छुरिया जिला राजनांदगांव के थाना छुरिया में शिकायत प्रस्तुत किया था कि वह बडाई का काम करता है दिनांक 15.02.2024 को शाम करीबन 04.00 से 05.00 बजे उसे लडकी देखने आ रहे है करके कुछ लोग फोन किये कार क्रमांक CG 17, KP 5325 से तीन लोग आये।

कहे हम लोग लडकी देखने आये है और उसके घर घुसकर पलंग दीवान बनाने के कितना रूपये लगेगा कह कर बातचीत करते हुये घर अंदर बाडी का वीडियों बनाने लगे और वन विभाग के गार्ड को फोन लगाकर बात करने लगे तो गार्ड के द्वारा बताया गया कि लकडी कोमल सिंह साहू का खेत का है वह उसे कैसे भी उपयोग करे वन विभाग कोई कार्यवाही नही कर सकती हैं।

जो आये व्यक्तियों के द्वारा केश नही कराने के लिये 30000/-रूपये की मांग किया गया जो प्रार्थी के द्वारा मना किया गया आस पास ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो तीनों लोग मौके से भाग गये और फोन लगाकर बार-बार पैसे की मांग करने लगे इससे परेशान होकर प्रार्थी के द्वारा थाना में शिकायत किया गया।

जांच दौरान पाया गया कि घटना दिनांक को पत्रकार राकेश राजपुत, टेमन लाल और नीलाधर साहू घटना दिनांक को प्रार्थी के घर की लकडी का वीडियों बनाकर कार्यवाही कराने नही तो 30000/-रूपये देने के लिये फोन कर बार-बार पेरशान कर रहे थे।

वन विभाग से जानकारी प्राप्त किया गया जिसमें कोमल सिंह के मौखिक एवं लिखित किसी प्रकार का कोई प्रतिवेदन कार्यवाही हेतु प्राप्त नही हुआ है जो आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित किया जाना पाये जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी टेमन लाल बोरकर एवं नीलाधर साहू के विरूद्ध धारा सदर का पार्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास सहायक उपनिरीक्षक एस0एल0कंवर, प्रधान आरक्षक 780 अंजीत नेताम का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण- 01. टेमन लाल बोरकर पिता छबीलाल बोरकर उम्र 37 साल निवासी जरहाटोला थाना चिलहाटी जिला मानपुर-मोहला-अम्बागढ चौकी।

02. नीलाधर साहू पिता चुन्नीलाल साहू उम्र 52 साल निवासी सीताकसा थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button