छत्तीसगढ़फीचर्ड

सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजित एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 400 से अधिक पुलिसकर्मी एवं उनका परिवार हुआ लाभान्वित

अंबिकापुर। पुलिस के अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं अनिश्चित ड्यूटी के चलते पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लिए पर्याप्त रूप से समय नहीं दे पाते है, जिससे पुलिस के जवानों एवं परिवारजनो कों किसी ना किसी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानिया बनी रहती हैं, अधिकारियो / कर्मचारियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों कों संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस वेलफेयर से बृहद निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, औषधि वितरण शिविर का सुव्यवस्थित सकारात्मक आयोजन किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम मे रविवार को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर मे एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, शिविर के प्रारम्भ होने के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों कों पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया।

स्वास्थ्य शिविर से सुबह से ही पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य भारी संख्या मे बढ़ चढ़कर भाग ले रहे थे, शिविर के दौरान 400 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवारो ने चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श का लाभ प्राप्त किया जिसमे नेत्र विशेषज्ञ द्वारा 105 व्यक्तियों की जांच, ह्रदय रोग विशेषज्ञ द्वारा 120 व्यक्तियों की जांच, स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 60 महिलाओ की जांच, दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा 40 व्यक्तियों की जांच, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ द्वारा 25 व्यक्तियों की जांच, एवं 50 व्यक्तियों की सामान्य जांच कर विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा उचित परामर्श एवं इलाज की सुविधा प्रदान की गई।

स्वास्थ्य शिविर मे जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नगर सेना, एंटी करप्शन ब्यूरो एवं विशेष शाखा मे पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, जिले के विभिन्न पुलिस कार्यालयों मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी भी उक्त स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए, शिविर के दौरान अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों कों सरगुजा पुलिस द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया।

शिविर के दौरान अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ अभिजीत प्रसाद (डी.एम. कार्डियोलॉजी), डॉ प्रतीक खरे (एम. डी. मेडिसिन), डॉ. प्रदीप टोप्पो (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रिया वर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. उत्कर्ष सोनी (मेडिसिन), डॉ. वी.आर. सिंह (नाक, कान, गला विशेषज्ञ), डॉ. मयंक शर्मा (आयुर्वेद), डॉ यशवर्धन सिंह, डॉ नीतू सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button