छत्तीसगढ़फीचर्ड

सर्व ब्राम्हण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पॉलीटेक्निक कॉलेज का नामकरण पूर्व सांसद स्वर्गीय करुणा शुक्ला के नाम पर करने की घोषणा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले विप्र भवन में पंडित वाल्मीकि शुक्ल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की छायाचित्र की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए पॉलीटेक्निक कॉलेज बलौदाबाजार का नामकरण पूर्व सांसद स्वर्गीय करुणा शुक्ला पर एवं ब्राम्हण समाज के लिए स्वर्गीय करूणा शुक्ला के नाम से ही एक समाजिक भवन बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने विप्र समाज सहित आमजनों से माता कौशल्या की जन्मतिथि के संबध में अध्ययन कर जन्मोत्सव मनाने का आग्रह किया।

इसके अध्ययन के लिए राज्य सरकार यथा संभव मदद भी करेगी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुंदर शुक्ला को शुभकामनाएं भी दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज में ब्राम्हणों की ऋषि परंपरा के योगदान का उल्लेख किया।

इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक प्रमोद शर्मा, विधायक शिवरतन शर्मा, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा वरिष्ठजन विधाभूषण शुक्ल, डॉ. माधव शुक्ला समेत समाज के विशिष्ट एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button