छत्तीसगढ़फीचर्ड

राइस मिल के ताले की डूप्लीकेट चाबी बनाकर 170 बोरी धान चोरी के आरोपी गिरफ्तार, 09 आरोपियों से नगदी सहित 16.99 लाख रुपए का मशरूका जप्त

09 आरोपियों से 174 बोरी धान वजन 69.60 क्विटल एवं 02 पीकप वाहन, 01 मोटर सायकल एवं नगदी 21000 रकम कुल 16,99,700 कीमती का मशरूका को किय गया जप्त…

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले में सभी थाना प्रभारियो को समस्त प्रकार के आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं एसडीओपी संजय तिवारी के मार्गदर्शन में पोडी पुलिस एवं साइबर सेल की सयुक्त टीम को थाना बोडला के अपराध क्र. 199/24 धारा 331 (4), 305, 112 बीएनएस के प्रकरण में अन्नपूर्णा राईस मिल मानिकपुर से चोरी हुये 170 बोरी धान को जप्त करने में सफलता मिला है।

दिनाँक 09.09.2024 को राइस मील के मालिक चंद्रकांत चंद्रवंशी ने चौकी पोडी में अपने अन्नपूर्णा राइसमिल से 80 बोरी धान की चोरी हो जाने के सबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में पोडी पुलिस और साइबर सेल की सयुक्त टीम को पतासाजी में लगाया गया।

पतासाजी दौरान राईस मिल में लगे सीसीटीव्ही का अवलोकन करने पर 01 पीकअप वाहन दिनोंक 07.09.2024 के रात्रि 3.00 बजे राईस मिल के अंदर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया जिस पर राईस मिल के आसपास में लगे अन्य सीसीटीव्ही का अवलोकन किया गया।

जिसमे दिनोंक 7.03.2024 को रात्रि में ग्राम मानिकपुर का ईश्वर चंद्रवंशी अपने मोटर सायकल से 02 व्यक्तियों को बिठाकर राईसमील तरफ जाते हुये दिखाई दिया जिसे पूछताछ करने पर राईस मिल में चोरी करने के लिये पोडी के शिवकुमार लांझी से डूप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करना स्वीकार किया ईश्वर चंद्रवंशी के निशानदेही पर अन्य आरोपीयो मनहरण चंद्रवंशी पिता लालजी चंद्रवंशी उम्र 20 साल साकिन मानिकपुर चौकी पोंडी की तथा राईस मिल में काम करने वालो से पूछताछ किया जाकर काम करने वालों का मोबाइल का लोकेशन लिया गया।

जिसमे पूछताछ दौरान ज्ञात हुआ कि ईश्वर चंद्रवंशी, यशवंत चंद्रवंशी पिता रामेश्वर चंद्रवंशी उम्र 25 साल साकिन मानिकपुर, तिलक साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 32 साल साकिन निगापुरन चौकी दामापुर थाना कुण्डा, नंदू केवट पिता वैसासू केंवट उम्र 32 साल साकिन निगापुर चौकी दामापुर थाना कुण्डा, सुनील चंद्रवंशी पिता घनश्याम चंद्रवंशी उम्र 32 साल मानिकपुर, मुकेश चंद्रवंशी पिता घनश्याम चंद्रवंशी उम्र 37 साल मानिकपुर चौकी पोंडी, देवकुमार साहू पिता जलेश्वर साहू उम्र 35 साल साकिन निगापुर चौकी दामापुर, दुर्गेश साहू पिता देवकुमार साहू उम्र 19 साल साकिन निगापुर चौकी दामापुर द्वारा आपस में संगठीत होकर योजना बनाकर मई, जून, एवं जुलाई माह में अन्नपूर्णा राईस मिल मानिकपुर एवं शासकीय स्कूल पांडातराई से 04 क्विटलं चावल को चोरी करना स्वीकार किये।

आरोपीयो के निशानदेही पर चोरी गये 174 बोरी धान 69.6 क्विटल कीमती 139200 रूप्ये 02 पीकअप वाहन कीमती 1300000 लाख रुपए नगदी रकम एवं 08 नग मोबाइल तथा अन्नपूर्णा राईस मिल का डूप्लीकेट चाबी कुल कीमती 1699700 को किया गया जप्त कर कुल 09 आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में चौकी पोडी से चौकी प्रभारी उनि त्रिलोक प्रधान, सउनि राजकुमार चंद्रवंशी, प्रआर० लवकेश खरे, प्रआर० ओमप्रकाश ध्रुव, आरक्षक हीरा पाण्डेय, संजीव वैष्णव, अभिजीत ठाकुर, राहुल कश्यप, बद्री बांधेकर, शैलेन्द्र गर्दै, जीवन पटेल, रामबिलास आडिले, आसीफ खान तथा साइबर सेल से प्रभारी निरीक्षक आशीष कंसारी सउनि चंद्रकांत तिवारी, प्रआर०, पीयूष मिश्रा, वैभव कल्यूरी. आरक्षक अमित ठाकुर विजय शर्मा, नेमसिंह द्वारा टीम में शामिल होकर सराहनीय कार्य किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button