खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सहकारी समिति के अध्यक्ष रहते हुए सार्वजानिक वितरण प्रणाली राशन दुकान से 26.52 लाख रुपए का खाद्यान स्टॉक गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सार्वजानिक वितरण प्रणाली राशन दुकान से खाद्यान स्टॉक गबन करने के मामले मे आरोपी कों किया गया गिरफ्तार…शासन कों आर्थिक छती पहुंचाने के मामले मे थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही…आरोपी के सहकारी समिति के अध्यक्ष रहते हुए 2652279/- रुपये का खाद्यान स्टॉक की उचित मूल्य राशन दुकान से पाई गई थी कमी…

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आरोपियों की धरपकड़ जारी हैं इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि कार्यालय खाद्य शाखा कलेक्ट्रेट अम्बिकापुर की ओर से खाद्य अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 29/04/23 कों थाना गांधीनगर मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि संचालनालय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण नवा रायपुर के आदेशानुसार नमनाकला वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान मे संचालक एजेंसी खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति नमनाकला अम्बिकापुर अध्यक्ष बृजेश सोनी द्वारा संचालित राशन दुकान मे खाद्यान स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने पर चावल 718.81 क्विंटल, शक्कर 0.36 क्विंटल, चना 2.5 क्विंटल की कमी राशन दुकान मे पाई गई, जिसमे से 25 क्विंटल चावल, 0.36 क्विंटल शक्कर, 2.5 क्विंटल चना कि भरपाई संचालक द्वारा कि गई।

किन्तु शेष चावल 718.81 क्विंटल आर्थिक लागत मूल्य 2652279/- रुपये का गबन कर शासन कों आर्थिक छती पहुंचाई गई हैं, मामले के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 151/23 धारा 409, 34, भा.द.वि. आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3,7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस पुलिस टीम के सतत प्रयास से नमनाकला वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य के दुकान के संचालक अध्यक्ष बृजेश सोनी का पता तलाश किया जा रहा था, जो मामले के आरोपी बृजेश सोनी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम बृजेश सोनी उम्र 39 वर्ष साकिन नमनाकला अम्बिकापुर का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नमनाकला वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से चावल 718.81 क्विंटल का गबन करना स्वीकार किया गया जिससे शासन कों आर्थिक लागत मूल्य 2652279/- रुपये की छती कारित हुई हैं।

आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अतुल सिंह, जितेश साहू, मनीष सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button