खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सहायक ग्रेड-2 के सुसाईड मामले की जांच करेंगे रायपुर संभागायुक्त, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तहसीलदार कार्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत् प्रदीप उपाध्याय की आत्महत्या मामले की गहन जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी जिम्मेदारी रायपुर के संभाग आयुक्त को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आज 8 नवम्बर को उक्ताशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर के संभाग आयुक्त को दिवंगत शासकीय सेवक प्रदीप उपाध्याय सहायक वर्ग-2 द्वारा अपने सुसाईड नोट में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने एवं छवि खराब करने के आरोपों की जांच कर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन कार्रवाई की अनुशंसा सहित प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उक्त हृदय विदारक घटना की जांच की मांग की थी।

इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले की गहन जांच कराने और मृतक शासकीय सेवक के पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र देने की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button