दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने वैशाली नगर विधानसभा से की दावेदारी: सांसद विजय बघेल को सौपा अपना बायोडाटा, लिया आशीर्वाद

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ आईटी सेल के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, दुर्ग संभाग सह-प्रभारी आई टी सेल एवं सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने दुर्ग सांसद एवं चुनावी घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल के समक्ष वैशाली नगर विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

प्रमोद सिंह लगातार 30 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं पूर्व में अनेकों पद में रहे हैं और नगर निगम भिलाई के एल्डरमैन भी बनाए गए थे। राजपूत क्षत्रिय महासभा ने भी प्रमोद सिंह को टिकट दिलाने मैदान पर उतर गई है। समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं से मुलाकात कर प्रमोद सिंह को टिकट देने की मांग की है।

प्रमोद सिंह राजनीति के साथ-साथ पूर्व में व्यापारी एशोसिएशन अध्यक्ष रहे, धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी लगातार लगे रहते हैं आवेदन करते समय प्रमोद सिंह के साथ वैशाली नगर विधानसभा से क्षत्रिय समाज के शैलेंद्र सिंह, उदय सिंह, ठाकुर रणजीत सिंह, धनंजय सिंह, बद्री सिंह, रोहन सिंह, मिथलेश सिंह, प्रकाश सावंत, भागचंद जैन, रीना नैय्यर, भानु प्रताप राजभर, मनोज गुप्ता, शिवा साहू, दीनानाथ नैय्यर, सतनारायण पांडे आदि अन्य समर्थक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button