दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 और ब्लास्ट फर्नेस शॉप ने हॉट मेटल उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 ने 5 मार्च 2025 को 9,515 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर अपना सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पहले, 9 फरवरी 2024 को 9,406 टन हॉट मेटल उत्पादन का सर्वोत्तम आंकड़ा प्राप्त किया गया था।

इसके साथ ही, ब्लास्ट फर्नेस शॉप ने भी चार फर्नेस के संचालन में अब तक का सर्वाधिक हॉट मेटल उत्पादन करते हुए 19,057 टन का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले, 4 मार्च 2025 को 18,542 टन का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया गया था।

इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बीएफ-8 सीसीआर में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तापस दासगुप्ता उपस्थित थे। तापस दासगुप्ता ने ब्लास्ट फर्नेस टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी उत्पादन एवं तकनीकी-आर्थिक क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

यह उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र की संकल्पबद्धता और दक्षता को दर्शाती है, जो निरंतर उत्पादन उत्कृष्टता और इस्पात निर्माण में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button