खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

Danielle McGahey इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली बनेगी पहली ट्रांसजेंडर, ICC के सभी मानकों को किया पास

29 साल की डेनियल मैकगाहे को अगले महीने होने वाले क्वालीफायर के लिये कनाडा की महिला टीम में चुना गया है. वह पुरुष से महिला ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए आईसीसी की पात्रता के मानदंडों पर खरी उतरी हैं…

नईदिल्ली (ए)। कनाडा की डेनियल मैकगाहे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेटर बनेंगी, जब वह बांग्लादेश के खिलाफ 2024 टी20 विश्व कप के क्वालीफायर के लिए उतरेंगी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग मैच लॉस एंजिलिस में 4 से 11 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। 29 साल की डेनियल मैकगाहे को अगले महीने होने वाले क्वालीफायर के लिये कनाडा की महिला टीम में चुना गया है. वह पुरुष से महिला ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए आईसीसी की पात्रता के मानदंडों पर खरी उतरी हैं।

वैश्विक क्वालीफायर में जगह बनाने के लिए अमेरिकी क्वालीफायर में कनाडा का सामना अर्जेंटीना, ब्राजील और अमेरिका से होगा. मैकगाहे ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, “मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है।”

बता दें कि डेनियल मैकगाहे नवंबर 2020 में पुरुष से महिला बनीं. उन्होंने मेडिकल बदलाव मई 2021 से शुरू किया था. वह फरवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया से कनाडा आई थीं. आईसीसी की तरफ से 2018 में जारी क्रिकेटरों की योग्यता के नियमों में स्पष्ट किया गया है कि अगर ट्रांस महिलाओं को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना है तो उन्हें अपने खून में टेस्टोस्टोरान का स्तर कम से कम 12 माह तक 5 नैनोमोल प्रति लीटर से कम रखना होगा।

आईसीसी ने इस बारे में एक बयान में कहा, “हम इसकी पुष्टि करते हैं कि डेनियल ने आईसीसी की पात्रता संबंधी शर्तों को पूरा किया है और वह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खेलने के योग्य हैं।”

मैकगाहे ने कहा, “अपने टेस्टोस्टेरोन का स्तर पता करने के लिए मैंने पिछले दो साल से हर महीने खून की जांच कराई है. क्रिकेट खेलते समय इतनी यात्रा करनी होती है कि यह थोड़ा मुश्किल था. मुझे फख्र है, सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कि मैं उनका प्रतिनिधित्व कर रही हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button