दुर्ग-भिलाई

सांसद सरोज पांडेय ने राज्यसभा का किया संचालन: पहली महिला सांसद बनी जिन्हें मिला ये अवसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने गुरुवार को राज्यसभा का संचालन किया। वे पहली महिला सांसद बन गई हैं, जिन्हें यह अवसर मिला। राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में वे एकमात्र महिला सांसद हैं। राज्यसभा में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के लिए खास दिन था।

उप सभापति के रूप में जब सरोज पांडेय का नाम पुकारा गया, तब सदन में मौजूद सभी सांसदों और सचिवालय के अधिकारियों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। बता दें कि सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की पहली महिला नेत्री हैं, जो एक साथ मेयर, विधायक और लोकसभा सांसद के दायित्व में रहीं। वे दुर्ग की मेयर थीं।

इसी दौरान 2008-09 में वैशालीनगर की विधायक बनीं और 2009 में लोकसभा के लिए दुर्ग सीट से चुनी गईं। यह विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुआ। साथ-साथ गिनीज बुक और लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। सरोज 10 साल तक दुर्ग नगर निगम की मेयर रहीं। फिलहाल वे राज्यसभा में विशेषाधिकार समिति, राजभाषा समिति, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, रेल संबंधी समिति की सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button