छत्तीसगढ़फीचर्ड

साढे सात साल के बच्चे को मिली अनुकंपा नियुक्ति: पिता की मौत के बाद पुलिस विभाग में दी गई बाल आरक्षक की नौकरी, एसपी सूरजपुर ने दिया नियुक्ति आदेश

 

सूरजपुर। जिले की पुलिस विभाग में महज साढे सात वर्ष के बच्चे को नियुक्ति दी गई है। बाल आरक्षक के रुप में भर्ती किए गए बच्चे के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे बच्चे को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने नियुक्ति आदेश प्रदाय किया।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने बताया कि यश कुमार यादव को बाल आरक्षक के रूप में नियुक्ति दी गई है। इनके पिता संजय कुमार यादव आरक्षक के पद पर चौकी करंजी में पदस्थ थे। नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति की कार्रवाई पूरी करने के बाद यश कुमार यादव को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button