दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में सिजेरियन ऑपरेशन का 2022 में बनाया नया कीर्तिमान

 

दुर्ग। डॉ. डीपी ठाकुर खंड चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त चिकित्सा अधिकारी, सुपरवाइजर के द्वारा मैदानी कार्यकर्ताओं का प्रति माह समीक्षा बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत गर्भवती माताओं एवं हाई रिस्क गर्भवती माताओं को चिन्ह अंकित कर सूची बनाकर अवगत कराने हेतु 21 नवंबर 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में पहली बार दुर्ग जिले के तीनों ब्लाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में एक ही दिन 10 हाई रिस्क गर्भवती माताओं का सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा प्रसव कराया गया। सभी जच्चा एवं बच्चा सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।

डॉ. जे पी मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग के मार्गदर्शन एवं डॉ. डीपी ठाकुर खंड चिकित्सा अधिकारी धमधा .के नेतृत्व में डॉ. रचना अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा ठाकुर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतल यादव एवं मीना पारकर स्टॉप प्रमुख मिथिलेश गौर, अंजू इक्का, आशीष दास, स्टाफ नर्स कविता वर्मा, ओटी अटेंडेंट बिंदा ठाकुर, हीरो दी ठाकुर, मुकेश निर्मलकर, शिव कुमार सिन्हा द्वारा ऑपरेशन कक्ष में विशेष सहयोग कर पद अनुसार सराहनीय कार्य संपादन किया गया। अनुविभागीय विभागीय अधिकारी राजस्व बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा टीम को सुगमता पूर्वक कार्य संपन्न करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Back to top button