छत्तीसगढ़फीचर्ड

साले ने अपने जीजा के पेट में मारी ऐसी लात की अतड़ी फटने से हुई मौत, अपनी पत्नी को लेने गया था ससुराल

साले ने की अपने ही जीजा की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल…मृतक रामसाय अपनी पत्नी को लेने गया था ससुराल, साले ने अपनी बहन को जाने से किया मना…विवाद के दौरान साले ने मारा, अपने जीजा के पेट में लात, घर आकर हो गई मृतक रामसाय की मृत्यु…डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट में बताया, पेट की अंतड़ी फटने से हुई, मृतक की मृत्यु…

 

जशपुर। प्रार्थी कुटका राम, उम्र 72 वर्ष, निवासी लोखंडी, ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह मृतक रामसाय राम का पिता है, दिनांक 16.08.25 को उसके बेटे मृतक रामसाय राम व उसकी बहु के मध्य किसी, बात में वादविवाद होने पर, उसकी बहु नाराज होकर, ग्राम लोखंडी के ही बस्ती बनडीपा, स्थित अपने मायके में चली गई थी, कि दिनांक 21.08.25 की रात्रि में वे सभी भोजन करके, आराम कर रहे थे।

इसी दौरान उसका बेटा मृतक रामसाय राम, अपनी पत्नी को लेने जा रहा हूं, बोलकर अपनी पत्नी के मायके बनडीपा, लोखंडी गया व रात्रि करीबन 11.00 बजे घर वापस आकर बताया कि उसकी पत्नी के मायके में उसका साला, आरोपी सत्यम राम, के द्वारा अपनी बहन को तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगा, कहते हुए, इसके साथ वाद विवाद करने लगा, व गुस्से में मृतक रामसाय राम के पेट में, जोरदार लात मारा है, जिससे उसके पेट में दर्द हो रहा है फिर दिनांक 22.08.25 को शाम करीबन 4.00 बजे उसके बेटे की मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा तत्काल मर्ग कायम कर कार्यवाही करते हुए ग्राम लोखंडी में घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा किया गया व शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया। डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट पोस्टमार्डम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पेट में लगी, चोट के कारण, अंतड़ी फट जाने से, अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण मृत्यु होना बताने पर, पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में हत्या के लिए आरोपी सत्यम राम उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध, बी एन एस की धारा 103 , के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सत्यम राम को हिरासत में ले लिया गया। मामले में आरोपी सत्यम राम उम्र 25 वर्ष निवासी लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर जिला जशपुर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक जय सिंह मिर्रे, आरक्षक विनोद तिर्की व रामप्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में, हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी:- सत्यम राम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर
नाम मृतक:- रामसाय राम, उम्र 48 वर्ष, निवासी निवासी ग्राम लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button