छत्तीसगढ़फीचर्ड

बाबा गुरू घासीदास जी ने दुनिया को सामाजिक सद्भाव का रास्ता दिखाया – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने गुरू घासीदास जी के उपदेशों और शिक्षा को याद करते हुए कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य एक समान हैं।

बाबा जी ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। श्री बघेल ने कहा कि गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। 

Related Articles

Back to top button