देश-दुनियाफीचर्ड

सितंबर शुरू होने के साथ राहत देने लौट सकता है मानसून: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपटेड

छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं इस सभी जगहों पर तूफान की आशंका भी जताई गई है. सितंबर महीने में सामान्य बारिश की संभावना है…

नईदिल्ली (ए)। मौसम विभाग ने आज देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का आशंका जताई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद जताई है जिससे देश के सेंट्रल और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. पूर्वी भारत में भी सामान्य से ऊपर बारिश होने की उम्मीद है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. बताया जा रहा है कि इन जगहों पर छिटपुट, भारी बारिश और तूफान की आशंका है।

यहां भारी बारिश और तूफान की संभावना अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है. आइएमडी ने कर्नाटक, केरल, और तमिलनाडु में भी भारी बारिश और तूफान के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग की मानें तो देश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यहां छिटपुट बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं इस सभी जगहों पर तूफान की आशंका भी जताई गई है. सितंबर महीने में सामान्य बारिश की संभावना है।

दिल्ली में चल सकती है तेज हवाएं दिल्ली की बात करें तो यहां 1 से 3 सितंबर के बीच दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान यहां तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगर सितंबर में ज्यादा बारिश होती भी है तो जून से सितंबर के दौरान औसत बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है. देश के बाकी क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रहने का अनुमान है, वहीं देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button