दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सिरसा गेट का 2.94 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण: विधायक, महापौर और सभापति ने किया भूमिपूजन

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा स्थित सिरसा गेट सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन सोमवार को किया गया। 2.94 करोड़ रुपए से सिरसा गेट का सौंदर्यीकरण किया जाना है।

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल, निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत द्वारा भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान एमआईसी सदस्य संतोषी विनोद निषाद, एम जानी, नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, पार्षद फिरोज फारूखी, मनीष वर्मा, अभिषेक वर्मा, डे साहब वर्मा, संजय यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, तुलसी ध्रुव, उपकार चंद्राकार, तेजस, आनंद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि सिरसा गेट में हाई मास्क लाइट, पहाड़ी मैना की प्रतिमा, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, 26 नग गुमटी, सीसी रोड सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button