खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सिलीगुड़ी में बोले पीएम मोदी- टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है, अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर दे दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी-राधिकापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। हमने मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजता है लेकिन यहां की टीएमसी सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर दे दिए…

सिलीगुड़ी (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी-राधिकापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने उत्तरी पश्चिम बंगाल में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया है। ऐसे अनेक मुद्दे थे जिनके समाधान की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन मोदी ने ऐसे हर मुद्दे को हल किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। हमने मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजा लेकिन यहां की टीएमसी सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर दे दिए।

मोदी गरीब के घर के लिए पैसा भेजता है तो टीएमसी सरकार अपने लोगों को आपका पैसा दे देती है। टीएमसी को आपकी परेशानियों से कोई कष्ट नहीं होता। संदेशखाली में गरीब, दलित, आदिवासी बहनों के साथ टीएमसी के नेताओं ने क्या-क्या किया है, इसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है।

सिलीगुड़ी में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं जिस तरह का जीवन जीकर यहां आया हूं मैंने देश की अनेकों माताओं को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए संघर्ष करते हुए देखा है इसलिए मैं शौचालय, नल से जल, मुफ्त बिजली कनेक्शन, बैंक का खाता, प्रेग्नेंसी के समय आर्थिक मदद, ऐसी हर बात पर जोर दे रहा हूं।

लेकिन पहले विपक्ष ने आपकी नहीं सुनी और फिर टीएमसी ने भी आपको नजरअंदाज कर दिया। वे तो गरीबों की जमीन हड़पने में जुटे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button