छत्तीसगढ़फीचर्ड

सीआरपीएफ ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर का किया आयोजन

सुकमा। दिनांक 14/02/2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की काफिले में पाकिस्तानी उग्रवादियों द्वारा आईडी लगाकर हमला किया था जिसमें 40 वीर जवान शहीद हुए थे। इस कारण इस दिन को आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की याद में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) हर वर्ष 14 फरवरी को “काला दिन” के रूप में मनाता है। इस दिन सीआरपीएफ के जवान और अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को याद करते हैं।

इस वर्ष भी, सीआरपीएफ ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी शहादत को याद किया।

इस घटना में गहरी चोट के कारण रक्तपात होकर जवान वीर गति प्राप्त किया। इसलिए आज का दिन पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज के दिशा निर्देश के तहत 228 बटालियन के कैंप फंदीगुड़ा, कोंटा में कमांडेंट 228 की देखभाल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें राजेश पांडे, डीआईजी कोंटा रेंज दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट 212 बटालियन, लतीफ साहू, कमांडेंट 228 बटालियन, दिनेश कुमार, सेकंड इन कमांडेंट, 212 बटालियन, गौरव शर्मा, डिप्टी कमांडेंट, 212 बटालियन के साथ और 212 बटालियन के 18 जवान सम्मिलित हुए। इस ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 200 अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया है और इस ब्लड डोनेशन कैंप सफल हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button