खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम नरेन्द्र मोदी और पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के पहले ‘लैंड पोर्ट’ का किया वर्चुअली उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी और पीएम प्रचंड ने भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के पहले ‘लैंड पोर्ट’ का वर्चुअली उद्घाटन किया. दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की. नेपाल के प्रधानमंत्री भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के दोस्ती संबंधों को मजबूत करना है।

पीएम मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष से मुलाकात के बाद कहा, “भारत और नेपाल अपने द्विपक्षीय संबंधों को हिमालय की ऊंचाइयों पर ले जाने और सीमा मुद्दे सहित सभी मामलों को इसी भावना के साथ हल करने की पूरी कोशिश करेंगे. बॉर्डर हमारे बीच बैरियर नहीं बने. 9 साल बाद मुझे कहते हुए खुशी है कि हमारी पार्टनरशिप हिट है।”

पार्टनरशिप को सुपर हिट बनाएंगे’ उन्होंने कहा, “हमने अब इसी पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं. मुझे याद है 9 साल पहले 2014 में, कार्यभार संभालने के तीन महीने के अंदर मैंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी. उस समय मैंने भारत-नेपाल संबंधों के लिए एक ‘हिट’ फार्मूला दिया था जिसमें हाई-वे, आई-ways, और ट्रांस-ways थे।

क्या बोले नेपाल के पीएम? वहीं, नेपाल के पीएम ने कहा, “मैंने पीएम मोदी को नेपाल आने का सौहार्दपूर्ण निमंत्रण दिया है. मैं नेपाल में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं. साथ ही मैं पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता के साथ सीमा मुद्दों को हल करने का आग्रह करता हूं।”

भारत-नेपाल के बीच संबंध सदियों पुराने उन्होंने बताया कि यह उनकी चौथी भारत यात्रा है. भारत और नेपाल के बीच संबंध सदियों पुराने हैं. आज दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के कदमों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि हमने संयुक्त रूप से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी शुरू की हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने संयुक्त रूप से रेलवे के कुर्था-बीजलपुरा खंड की ई-योजना का अनावरण किया. दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक भारतीय रेल कार्गो ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button