Uncategorised

DGP डीएम अवस्थी ने आरंग थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज आरंग थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला डेस्क की स्थापना, जन सुविधा काउंटर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाने की साफ-सफाई और दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। श्री अवस्थी ने कहा कि महत्वपूर्ण विवेचना के प्रकरणों को लंबित ना रखें। उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों के प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री अवस्थी ने लॉक डाउन के दौरान थाने की भूमिका की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी रायपुर आरिफ़ शेख, एएसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल, एएसपी एसआईबी राजीव शर्मा, डीएसपी अंसार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button