देश-दुनियाफीचर्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ के विरोधियों को पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश! ट्वीट कर योगी सरकार की इस योजना की तारीफ की

नईदिल्ली (ए)। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर जून की शुरुआत से ही कयासों का दौर जारी है। पहले लखनऊ में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष का दौरा और फिर सीएम योगी का दिल्ली आकर ताबड़तोड़ मीटिंग्स में शामिल होना। इन सबके चलते नई-नई अटकलें लगातार लगती रहीं। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से सीएम योगी की मुलाकातों को लेकर यह कयास भी लगाए गए कि केंद्रीय नेतृत्व शायद उनसे किसी बात को लेकर नाराज है। इसके अलावा राज्य के नेताओं में भी उनके खिलाफ असंतोष जैसी बातें कही गईं। लेकिन अब खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की तारीफ की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार की वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन सेवा की तारीफ की है। इस संबंध में एक खबर को ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे अच्छा प्रयास करार दिया है। भले ही उनका यह ट्वीट एक स्कीम को लेकर है, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करने को लेकर यह कयास लग रहे हैं कि शायद उन्होंने एक संदेश देने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने यह संदेश योगी के विरोधियों और अटकलबाजों को देने की कोशिश की है। पीएम मोदी के ट्वीट को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने यह संकेत देने का प्रयास किया है कि यूपी और सेंट्रल लीडरशिप के बीच ‘ऑल इज वेल’ है।

दरअसल यूपी सरकार की ओर से बुजुर्गों की मदद के लिए 17 मई को एक हेल्पलाइन लॉन्च की गई है। समाज कल्याण विभाग की ओर से नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजंस के तहत प्रदेश में बुजुर्गों की सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 जारी किया गया है। इसके माध्यम से वृद्धजन अपने दुःख और तकलीफों के साथ किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। तब से अब तक बड़ी संख्या में बुजुर्ग हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल कर चुके हैं। इसी को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि यह स्कीम काफी पसंद की जा रही है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए यूपी सरकार की तारीफ की है।

Related Articles

Back to top button