खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेताया, कहा- बांग्लादेश से सीख लें…बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे

सीएम योगी ने जन्माष्टमी के अवसर पर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा…

आगरा (ए)। जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी ने दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। वे तय समय पर ताजगंज के पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा कि आगरा के कण कण में कन्हैया का वास है। यहां कला है, आस्था है, समर्पण है, विश्वास है। ये ही राष्ट्र निष्ठा बढ़ाती है।

सीएम योगी ने कहा कि समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा। दुर्गादास राठौर का यही संकल्प था। सबसे बड़ी सत्ता के सामने जमींदारों के लिए घुटने टेक दिए थे।

उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है। दुर्गादास का नाम मारवाड़, एमपी में अमर हैं। हमें महापुरुषों का नाम याद रखना होगा।

विधायक डॉ. धर्मेश आये थे, 13 को आना था, पर अब आ पाया। 10 साल से मूर्ति मेरा इंतजार कर रही थी। जिस दिन कृष्ण आए, उस दिन लोकार्पण हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश से सबक सीखिए, एक रहना है। बंटना नहीं है। बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button