दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सीबीएसई कक्षा 10वीं में शकुंतला विद्यालय रामनगर का परीक्षा परिणाम 99.5% रहा

भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 10वीं) परिणाम 2025 दिनांक 13.05.2025 को घोषित हुआ। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, रामनगर भिलाई ने हमेशा की तरह ‘‘कम व्यय सर्वोत्त्म शिक्षा’’ के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाये रखा।

वर्ष 2024-25 में इस विद्यालय के कक्षा 10 में कुल 213 विद्यार्थी सम्मिलित हुए एवं परीक्षा परिणाम 99.5% रहा।
मंयक कुमार ओझा ने 97.6% प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान, श्वेता सिंह 95.4% द्वितीय स्थान पर एवं साबिया परवीन 95% के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं अमृता साव 94% चौथे स्थान पर, आंचल कुमारी साव 93.8% पांचवे स्थान, राजवीर साव 93.4% छठवे स्थान पर एवं तेजस्वी प्रसाद सिन्हा 92.8% के साथ सातवे स्थान एवं सिद्वी बघेल 92.6%, अनुराग साहू 92.6%, शुभम कुमार साव 92.4%, कांचनमाला सिन्दे 92.4%, पी.पूजिता 92.2%, आर्दश कुमार सिंह 92%, आयुष नागवंशी 91.6%, चिफ हावजे 90.8%, पंखुड़ी सिंह 90.2% ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।

अग्रेजी में 98, हिन्दी में 97, गणित में 97, विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान 98, आर्टिफिशल इटेलीजेंट 100, आई.टी. 99, मार्केटिंग 99, उच्चतम अंक रहेे।

उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्य विपिन कुमार, उपप्राचार्या एवं संबंधित शिक्षको को बधाई देते हुये अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लियेे सहयोग देने की अपील भी की। विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।

वहीं प्रबंधक ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली) एवं अन्य इंजार्च एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुये हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button