खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ के दो अधिकारी “सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक” से हुए सम्मानित

भिलाई। रिसाली स्थित सीमान्त मुख्यालय, सी0 सु0 बल (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ के प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल के दो अधिकारियों अनिल कुमार सिंह कमाण्डेंट, सेक्टर हेडक्वार्टर रायपुर और उपेन्द्र राय, कमाण्डेंट, 47 वी वाहिनी सी0 सु0 बल को सराहनीय सेवा के लिए श्री इन्दराज सिंह, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय, सी0 सु0 बल (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

अनिल कुमार सिंह, कमाण्डेंट का जन्म बिहार राज्य के बक्सर जिले में हुआ। वर्ष 1993 में सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमाण्डेट के तौर पर ज्वाइन किया। अपने सेवाकाल के दौरान देश के विभिन्न सीमा क्षेत्रों पर रहकर अपनी सेवाए दी, जिसमें जम्मू कश्मीर, तुरा, मेघालय एवं सिलीगुडी प्रमुख है।

अनिल कुमार सिंह, कमाण्डेंट 05 वर्षों तक एनएसजी में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत रहे। इन्हे 30 वर्षों की सेवाकाल के दौरान विभिन्न अवसरों पर डीजीसीआर, आईजीसीआर तथा अन्य सम्मान प्रदान किये गये।
श्री उपेन्द्र राय, कमाण्डेंट का जन्म बिहार राज्य के बक्सर जिले में हुआ। वर्ष 1993 में सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमाण्डेट के तौर पर ज्वाइन किया।

अपने सेवाकाल के दौरान देश के विभिन्न सीमा क्षेत्रों पर रहकर अपनी सेवाए दी जिसमें त्रिपुरा, कश्मीर, राजस्थान एवं पंजाब प्रमुख है। उपेन्द्र राय, कमाण्डेंट 05 वर्षों तक एनएसजी में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत रहे। इन्हें 30 वर्षो की सेवाकाल के दौरान विभिन्न अवसरों पर डीजीसीआर, आईजीसीआर तथा अन्य सम्मान प्रदान किये गये।

अनिल कुमार सिंह, कमाण्डेंट की कर्तव्यनिष्ठा व मेहनत के लिए स्वंतत्रता दिवस वर्ष, 2020 में तथा उपेन्द्र राय, कमाण्डेंट की कर्तव्यनिष्ठा व मेहनत के लिए गणतंत्र दिवस वर्ष, 2021 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल फाॅर मेरीटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया। वर्तमान में दोनो अधिकारी छत्तीसगढ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात है।

अलंकरण समारोह के अवसर पर इन्दराज सिह, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सी0 सु0 बल (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित दोनो अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और सभी कार्मिको को भविष्य में इस तरह के पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button