दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सीमा में खड़े जवान की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मदनवाड़ा के शहीद रजनीकांत के शहादत को नमन किया। बुधवार की सुबह मंत्री रिसाली चैक पहुंचे और प्रतिमा के सामने पुष्प चक्र अर्पित किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ने शहीद के पत्नी व पिता का सम्मान शाल व श्रीफल से किया।

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सीमा में खड़े जवान की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। मौसम कैसा भी हो हमारी सुरक्षा के लिए वे हमेशा तैनात रहते है। शहीद रजनीकांत को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रिसाली के बच्चे पहुंचे थे।

इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू, श्रमकल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष केशव हरमुख, एमआईसी सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, अनुप डे, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, पार्षद जहीर, विनय नेताम, संजू नेताम, जमुना ठाकुर, धर्मेन्द्र भगत, टिकम साहू, डाॅ. सीमा साहू, एल्डरमेन संगीता साहू, शिशिर, संध्या वर्मा, अजीत यादव आदि उपस्थित थे।

चौक का होगा सौन्दर्यीकरण गृहमंत्री ने कहा कि आयोजन स्थल पर शहीद की प्रतिमा स्थापित है। उन्होंने आयुक्त आशीष देवांगन को निर्देश दिए कि चौक और प्रतिमा स्थल का सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करे। ऐसे स्थानों का शहीद के नाम पर नामकरण भी हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button