दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सीमा सुरक्षा बल ने भिलाई में हर्षोल्लास से मनाया होली का पर्व

 

भिलाई। दिनांक 8 मार्च 2023 को रिसाली सेक्टर स्थित महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय एवं जिला कांकेर के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात सीमा सुरक्षा बल के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों ने हर साल की तरह इस बार भी एक दूसरे को रंग लगाकर होली के त्योहार को बड़े हर्षोल्लास से मनाया। ज्ञात हो कि जहाँ एक तरफ चौकी पर परिवार से दूर जवान होली के त्योहार को मना रहे थे वहीं दूसरी तरफ ज्यादातर जवान अपने चौकी से बाहर जाकर मुस्तैदी से अपनी डयूटी निभा रहे थे ताकि आम जनता अपने घरों मे होली का त्योहार अपने परिवार के साथ मना सकें।

इस अवसर पर भिलाई स्थित सीमा सुरक्षा बल सीमान्त मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक इन्दराज सिंह ने सभी कार्मिको, उनके परिवार के सदस्यो एवं प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओ को होली की हार्दिक बधाई दी और इस बात पर जोर दिया कि जैसे अलग अलग रंगो के साथ ये त्योहार मनाया जाता है, उसी तरह यह त्योहार समाज के हर वर्ग और हर समुदाय के लोगो को साथ रहने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button