दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सीमा सुरक्षा बल ने रुआबांधा बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान, BSF आईजी के नेतृत्व में सेना के जवानों ने किया श्रमदान

भिलाई। 01 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और स्वस्थ भारत के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक सतीश एस खंडारे, आईपीएस की अगुवाई मे तकरीबन 270 अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानो ने रूआबांधा बाजार, भिलाई में “स्वच्छता अभियान“ में भाग लिया।

“स्वच्छता पखवाड़ा“ और “स्वच्छता अभियान“ कार्यक्रमों का आयोजन करना और समाज के आम लोगों के बीच स्वच्छ भारत के बारे में जागरूकता फैलाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। इस विशेष अभियान की श्रृंखला में सीमांत मुख्यालय, छत्तीसगढ़, दोनो सैक्टर मुख्यालयों, वाहिनी मुख्यालयों और सीओबी स्तर तक “स्वच्छता अभियान“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सतीश एस खंडारे, आईपीएस, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ ने बताया कि समाज को स्वच्छता के प्रति जागरुक बनाने के लिए सीमा सुरक्षा बल के माध्यम से लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होने बताया कि स्वच्छ वातावरण से ही सुन्दर और स्वच्छ समाज की कल्पना की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button