दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG रामगोपाल गर्ग ने बैठक लेकर ऑनलाइन सट्टा महादेव एप के आरोपियों के केस में त्वरित कार्यवाही करने के दिए निर्देश

भिलाई। आज दिनांक 28 फरवरी 2024, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला एवम थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण और जरूरी वर्चुअल बैठक बुलाई, जिसमें ऑनलाइन सट्टा महादेव एप के आरोपियों के केस के बारे में चर्चा की गई।

बैठक में, पुलिस महानिरीक्षक ने सरकारी नीतियों के अनुसार, ऑनलाइन सट्टा के आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि केसों की जांच त्वरित और निष्पक्षता से की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

बैठक में उन्होंने पुलिस अधीक्षक दुर्ग को सख्ती से ऑनलाइन सट्टा और अन्य अवैध क्रियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिए है।

साथ ही पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा ऑनलाइन सट्टा प्रकरणों में आरोपियो के गिरफ़्तारी और जमानत पर छुटने के संबंध में जानकारी ली, उनके संपत्ति के संबंध में भी जानकारी लेकर संपत्ति के विलयन के संबंध में निर्देशित किया, जो ऑनलाइन सट्टा के केस में साबित होते हैं।

भारत से अन्य देश में रहने वाले भगोड़े अपराधियो के संबंध में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने संबंधी अन्य निर्देश भी दिए।

उपरोक्त मीटिंग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, पुमनि कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदमश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक पनिकराम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर एवम जिला दुर्ग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अपील- दुर्ग रेंज पुलिस सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि वे किसी भी ऑनलाइन सट्टा या अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सतर्क रहें और सक्रियता से सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button