खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सुप्रसिद्ध गायक नितिन दुबे ने रचा इतिहास, “गोल्डन प्ले बटन” अवार्ड पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले गायक बने

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे को यूट्यूब अमेरिका के द्वारा “गोल्डन प्ले बटन” एवार्ड दिया गया है। ये एवार्ड नितिन दुबे को उनके युट्यूब चैनल नितिन दुबे ऑफिशियल पर 10 लाख सब्सक्राइबर पूरा करने के लिए दिया गया। इसी के साथ वो छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे छत्तीसगढ़ी गायक बन गए हैं जिन्हें गोल्डन प्ले बटन एवार्ड मिला है।

इस से पहले नितिन दुबे को 2021 में यूट्यूब के द्वारा सिल्वर प्ले बटन एवार्ड भी मिल चुका है। नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ी फ़िल्म और संगीत जगत में एक से बढ़कर एक गीत दिए हैं, हाय मोर चाँदनी,रायगढ़ वाला राजा,चँदा रे, हाय रे मोर कोचईपान, का तैं रूप निखारे चंदैनी,तोर बर मोर दिल बेकरार,गोंदा तोला रे,हाय रे मोर नीलपरी,दिल दे दे दुरुगवाली, गुलमोहर,चाँदनी 2, बर्बाद कर देहे मोला, बर्बाद 2,तोर बारात,दिल के धड़कन,धड़कन के साज,दिल मा फीलिंग जैसे कई सुपरहिट गीत नितिन दुबे रिलिज़ कर चुके हैं।

नितिन दुबे का संगीत कैरियर 2001 में ऑडियो कैसेट से शुरु होकर आज डिजिटल प्लेटफॉर्म तक जारी है। नितिन दुबे का पहला गीत “मनमोहिनी हे गांव के गोरिया” था जो 2001 में ऑडियो कैसेट एल्बम तैं दीवानी मैं दीवाना के रूप में रिलिज़ हुआ था, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि 2005 में रिलिज़ ‘हाय मोर चाँदनी’ एलबम से मिली।

आगे चलकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भजन गायक के रूप में बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की,2013 में बॉलीवुड सिंगर सुरेश वाडेकर,साधना सरगम के साथ मुम्बई से “साई का सजदा” एलबम रिलिज़ किया। आज डिजीटल प्लेटफार्म औऱ इंटरनेट के ज़माने में नितिन दुबे युवा वर्ग में बहुत प्रसिद्ध हैं वो यूटयूब में छत्तीसगढ़ के सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर और व्यूवरशिप वाले छत्तीसगढ़ी सिंगर हैं,उनके गीत छत्तीसगढ़ के अलावा देश,विदेश में भी सुने जाते हैं।

नितिन दुबे न सिर्फ इंडिपेंडेंट म्यूजिक में बल्कि फिल्मों में भी एक से बढ़कर एक हिट गीत गा चुके हैं। छत्तीसगढ़ की सुपरहिट ऐतिहासिक फ़िल्म मोर छइहाँ भुइयाँ का पार्ट 2 में भी नितिन दुबे ने 3 सुपरहिट गीत गाए हैं,नितिन की आवाज़ को सफलता का पर्याय माना जाता है इसी कारण इस फ़िल्म के उनके सभी गीत, ‘टूरी आइसक्रीम खा के’, ‘तोला भाँवर पराना हे’, ‘होगेंव मया मा बेहाल’ मिलियन क्लब में शामिल होके सुपरहिट हो चुके हैं,सिनेमाघरों में दर्शक इन गीतों पर जमकर नाच रहे हैं।

इसके अलावा,”चल हट कोन्हों देख लिहि”,”मिस्टर मजनु”,”का इहि ला कइथें मया” जैसे कई फिल्मों में नितिन दुबे गायकी के साथ साथ संगीत भी दे चुके हैं। संगीत के क्षेत्र में ‘छत्तीसगढ़ रत्न’, ‘छतीसगढ़ मेलोडी किंग’,’छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान’ जैसे बड़े सएवार्ड से सम्मानित नितिन दुबे ने यूटयूब से प्राप्त गोल्डन प्ले बटन एवार्ड को अपने माता पिता,गुरुजन और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button