खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के द्वारा छुपाये भारी बड़ी मात्रा में आर्म्स, एम्युनेशन, गोला-बारूद एवं अन्य डम्प सामाग्री किया बरामद

नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बलों के द्वारा विशेष नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया…अभियान के दौरान ग्राम करीगुड़म के जंगल/पहाड़ी से किया गया आर्म्स, एम्युनेशन, गोला-बारूद एवं अन्य डम्प सामाग्री बरामद…

सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), साकेत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ छ0ग0 सेक्टर रायपुर, कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, सुनीत कुमार राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, नरेंद्र पाल सिंह (पीएमजी.), कमाण्डेन्ट 50 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन तथा अमृतेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ, निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 30.05.2024 को नरेन्द्र पाल सिंह (पीएमजी), कमाण्डेन्ट 50 वाहिनी सीआरपीएफके नेतृत्व में महाराणा बिरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट के हमराह 50 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु करीगुड़म, टेकलपारा एवं आसपास जंगल/पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान दिनांक 30.05.2024 के प्रातः लगभग 06ः00 बजे ग्राम करीगुड़कम टेकलपारा जंगल पहाड़ी के पास पुुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल-झाड़ी का आड़ लेकर भाग गये।

बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर कर रखे गए भारी मात्रा आर्म्स, एम्युनेशन, गोला-बारूद व अन्य नक्सली सामाग्रियों को डम्प स्थल से बरामद किया गया। बाद सभी पार्टी गस्त सर्चिंग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आये।

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण:-
01. 7.62 एसएलआर रायफल के 68 नग जिंदा राउण्ड।
02. .303 रायफल के 32 नग जिंदा राउण्ड।
03. 8 एमएम रायफल के 185 नग जिंदा राउण्ड।
04. 9 एमएम रायफल के 87 नग जिंदा राउण्ड।
05. 22 लोंग रायफल के 39 नग जिंदा राउण्ड।
06. 7.62 एसएलआर रायफल के 82 नग खाली खोखा।
07. 30.6 एसपीआरजी के 10 नग राउण्ड।

08. ग्रेनेड 01 नग ।
09. 51 मोर्टार बम 01 नग।
10. 2 इंच मोर्टार बम 01 नग।
11. सिक्सर (हाथ से निर्मित) 02 नग।
12. 315 कट्टा (हाथ से निर्मित) 02 नग।
13. आईईडी पाईप मैक्सहेनिज्म 09 नग।
14. बैटरी 01 नग।

15. आर्मिंग रिंग 03 नग।
16. डेटोनेटर 04 सेंकन्ड वाला 01 नग।
17. डेटोनेटर 07 सेकन्ड वाला 03 नग (डिस्चार्ज कैप के बिना )

18. इलेक्ट्रिक/ नान इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 03 नग।
19. 12 बोर खाली खोखा 02 नग।
20. ग्रेनेड स्ट्राइसर 01 नग।
21. चार्जर क्लिप 26 नग।
22. प्लास्टिक कंटेनर 01 नग।
23. बिजली वायर लगभग 16 मीटर।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button