दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार, 34.51 लाख रुपए के आभूषण बरामद

भिलाई। थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी संजय सिंह द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया कि दिनांक 23. 12.2024 से 28.12.2024 के मध्य परिवार सहित बाहर गये हुए थे इस दौरान उसके घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना की सूचना प्राप्त हुई। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा बोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, हेम प्रकाश नायक उप पुलिस अधीक्षक (काईम), सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, के मार्गदर्शन मे एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम, एवं गुरविंदर सिंह चौकी प्रभारी स्मृति नगर के नेतृत्व में एसीसीयू एवं चौकी स्मृतिनगर की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

उक्त चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उपरांत आस पास घटना स्थल से फीगर प्रिंट लिया गया एवं डॉग स्कॉट टीम से घटना स्थल का परीक्षण कराया गया तथा आस पास लगे सीसीटीव्ही के विगत पांच दिनों के फूटेज का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया।

सीसीटीवी फूटेज का बारिकी से अवलोकन किया गया जिसमें दिनांक 26 एवं 27 दिसम्बर के मध्य रात्रि दो अज्ञात संदेहियों को घर के अंदर प्रवेश करते एवं बाहर निकलते देखा गया। टीम द्वारा त्रिनयन एप के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीव्ही फूटेज का बारिकी से अवलोकन कर चोरों के आने एवं जाने का मार्ग सुनिश्चित किया गया, तथा आसपास क्षेत्र के पूर्व नकबजनों को हुलिये के आधार पर पता साजी की गई इसी दौरान सीसीटीव्ही फूटेज पर पूर्व नकबजन राहुल बंसोड़ के जैसा हुलिया दिखाई दिया।

टीम द्वारा संदेही राहुल बंसोड का पता तलाश किया गया एवं उसके दिनचर्या पर नजर रखा गया जिसके द्वारा अत्यधिक पैसे खर्च करना पाया गया, पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को बड़ी सावधानी पूर्वक निगाह रखकर पैरा बंदी कर पकडा गया क्योंकि यह आरोपी पूर्व में चोरी की वारदात को अंजाम देने पश्चात पुलिस से पकडे जाने के डर से मोबाईल टावर पर चढ़कर कुद जाने की धमकी दिया था।

उक्त संदेही को पकड कर पूछताछ करने पर पहले तो गोल मोल बातें कर इनकार करता रहा किंतु सीसीटीव्ही फूटेज दिखाकर कडाई से पूछताछ करने पर अपने साथी प्रदीप कुमार जो कि पूर्व में भी इसके साथ चोरी किया था, अपराध करना स्वीकर किया। पुलिस टीम द्वारा प्रदीप को भी पकड़ कर पूछताछ किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा 26, 27 दिसंबर की मध्य रात्रि विवेकानंद नगर सुपेला भिलाई में उपरोक्त घर में घुस कर बोरी करना स्वीकर किया।

आरोपियों द्वारा घर के बाहर लगे ताले को तोड़कर अन्दर प्रवेश कर आलमारी को तोड़कर आलमारी में रखे सोना एवं बांदी के जेवरात, डीएसएलआर कैमरा, सीसीटीव्ही कैमरे का डीवीआर को चोरी करना बताया। आरोपी राहुल द्वारा चोरी के माल मशरूका को अपनी मां किरण बंसोड के पास छीपाने के लिए दिया था जिसे उसके घर जाकर उसकी मां से बरामद किया गया।

आरोपियों के पास से सोने के आभूषण वजनी लगभग 374 ग्राम कीमती 31 लाख 26 हजार रू./ एवं चांदी के आभूषण बजनी 2 किलो ग्राम कीमती 1 लाख 80 हजार, डीएसएलआर कैमरा 01 कीमती 50 हजार रू., एक छोटा कैमरा कीमती 20000रू, दो स्मार्ट याच फीमती 10,000रू. एवं एक मोबाईल टैबलेट कीमती 15 हजार रू. घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्कूटी 01, कीमती 500005/ जुमला कीमती 34 लाख 51 हजार रू./- का मशरूका आरोपियों के कब्जे से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही चौकी स्मृति नगर बाना सुपेला जिला दुर्ग से की जा रही है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में नकबजनी के अपराध दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादूर, एसीसीयू प्रआर. जितेन्द्र चन्द्राकर चौकी स्मृति नगर, आरक्षक अनुप शर्मा, मोह. शाहबाज खान, संतोष गुप्ता, पन्ने लाल, जुगनू सिंह, शिव मिश्रा, उपेन्द्र यादव, भावेश पटेल एवं तकनीकी टीम से विकास सिह, आर. विकांत यदु, आरती सिंह, चौकी स्मृति नगर से आर. सविंदर सिंह, हर्षित शुक्तला, कमल कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।

चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला अपराध कमांक 1387/2024 धारा 305, 331 (4) बीएनएस

नाम आरोपी- 1. राहुल बंसोड उर्फ दद्भू, पिता रविन्द्र बंसोड़ उम्र 23 वर्ष, बाबादीप सिंह नगर चंदन पारा वैशाली नगर जिला दुर्ग।

2. प्रदीप कुमार चौधरी उर्फ अमन पिता विद्या सागर चौधरी उम्र 19 वर्ष सा. कैम्प 01 वृन्दा नगर।

3. किरण बंछोर पति रविन्द्र बंसोर उम्र 45 वर्ष बाबादीप सिंह नगर चंदन पारा वैशाली नगर जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button