खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मुर्दाघर में सफाई कर्मचारी जमीन पर चादर बिछाकर मनाया रंगरेलियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पोस्टमाॅर्टम हाउस का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था, इसके बाद लोगों ने पोस्टमाॅर्टम हाउस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए थे…

 

नोएडा (ए)। पोस्टमार्टम हाउस में इंसान दिन के उजाले में जाने से भी कतराता है। लेकिन अब जो मुर्दाघर का किस्सा सामने आया है, उसे जानकर आप हैरानी प्रकट करेंगे। मुर्दों के बीच लोग जाने की सोच भी नहीं सकते। लेकिन लाशों के बीच नोएडा के सफाई कर्मचारी ने जो कांड किया है। उसकी शायद ही कोई कल्पना करे।

दरअसल ये सफाई कर्मचारी अय्याशी के लिए अपने साथ युवती को लेकर आया था। यह युवती देह व्यापार में शामिल बताई जा रही है। डीप फ्रीजर वाले कमरे में युवती के साथ सफाई कर्मचारी का आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्ट्रेचर पर रखी लाश भी नजर आ रही है। वीडियो किसने बनाया? अभी पता नहीं लग पाया है।

सेक्टर-39 थाना इलाके में आने वाले सेक्टर-94 के पोस्टमार्टम हाउस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसके बाद लाशों की सुरक्षा पर भी लोग सवाल उठाने लगे हैं। 2 मिनट 21 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि ये शख्स युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में है। मुर्दाघर में फिलहाल किसी महिला कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। इस पोस्टमार्टम हाउस में हादसे और हत्या के मामलों से संबंधित मुर्दे रखे गए हैं। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में स्थित पोस्टमाॅर्टम हाउस के अंदर सफाई कर्मचारी के महिला से शारीरिक संबंध बनाता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो 6 मिनट 17 सेकंड का था। वायरल वीडियो सेक्टर 94 स्थित पोस्टमाॅर्टम हाउस का था। मामले में सीएमओ द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सफाई कर्मचारी और वीडियो बनाने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफाई कर्मचारी जमीन पर चादर बिछाकर रंगरेलियां मना रहा है। वहीं इस मामले में डिप्टी सीएमओ ने कहा कि अभी तक उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं है। पोस्टमाॅर्टम हाउस की सुरक्षा के मद्देनजर दो सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button