खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

सूर्यकुमार की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत की सीरीज में हुई वापसी, वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया

भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य था. टीम इंडिया ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया. सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया है. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य था. टीम इंडिया ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस तरह 5 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 पर आ गई है. टीम इंडिया की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे. सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 37 गेंदों पर 49 रनों का योगदान दिया.

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने बदला मैच वेस्टइंडीज के 159 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही. भारतीय टीम को पहला झटका 6 रनों के स्कोर पर लगा. टीम इंडिया के लिए डेब्यू मैच खेल रहे यशस्वी जयसवाल ने 2 गेंदों पर 1 रन बनाए. वहीं, शुभमन गिल 11 गेंदों पर 6 रन बनाकर चलते बने. भारतीय टीम 34 रनों पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने शानदार पार्टनरशिप कर मुश्किल से निकाल लिया. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप हुई।

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. जबकि औबेड मैककॉय को 1 कामयाबी मिली।

वेस्टइंडीज का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

ब्रेंडन किंग ने 42 गेंदों पर 42 रन बनाए. इसके अलावा रोवमन पॉवेल ने 19 गेंदों पर 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button