दुर्ग-भिलाई

सूर्या मॉल में फिल्म देखने गई महिला के साथ छेड़छाड़ और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थीया ने रिपोर्ट स्मृति नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.10.2025 को वह अपने परिवार के साथ सूर्या ट्रेजर मॉल स्थित पी.व्ही.आर. में अपने परिवार के साथ सिनेमा देखने गया हुआ था, जहा पर आरोपी सुजीत साव के द्वारा महिला को बेईज्जती करने की नियत से उसके साथ छेड़छाड़ किया गया। जिसका विरोध करने पर सुजीत साव द्वारा अपने अन्य साथी एवं रिस्तेदारों को बुलाकर उनके साथ मारपीट किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर स्मृति नगर पुलिस पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइयीस दी जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी सुजीत साव एवं उसके रिस्तेदार शिव पुजन कुमार, जिगर साव, सुजीत कुमार तथा दिनेश कुमार साव के द्वारा पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उतपन्न करते हुये पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों के साथ मारपीट किया गया है।

तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में प्रार्थिया से छेड़छाड़ कर मारपीट करने से संबंधित अपराध क्रमांक 1273/2025 धारा 74, 121, 191, 351(3), 115(2), 221,132 बीएनएस कायम किया गया एवं शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मियों से मारपीट करने से संबंधित अपराध क्रमांक 1275/25 धारा 121, 221,132,191 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी विजय कुमार यादव एवं चौकी स्मृति नगर के प्रभारी उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु द्वारा आरोपीयों की पता तलाश कर मुख्य आरोपी (1) सुजीत साव पिता शारदा प्रसाद उम्र 49 साल साकिन दुर्ग रोड़ कोहका चौकी स्मृतिनगर( 2)सुजीत कुमार पिता मकसुधन साव उम्र 32 साल साकिन सनातन नगर सिन्हा भवन के पास कोहका चौकी स्मृति नगर (3.) शिवपूजन कुमार पिता दिलीप साव उम्र 20 साल साकिन सनातन नगर सिन्हा भवन के पास कोहका चौकी स्मृति नगर (04). सागर साव पिता जगदीश प्रसाद उम्र 29 साल साकिन भाठापारा कोहका चौकी स्मृति नगर (05). जिगर साव पिता जगदीश प्रसाद उम्र 28 साल साकिन भाठापारा कोहका चौकी स्मृतिनगर से पुछताछ किया गया।

जिनके द्वारा दिनांक घटना समय को धारा सदर का अपराध घटित करना कबूल किया गया है कि आरोपीयों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव थाना प्रभारी सुपेला,उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिहं संधु, प्रआर 134 जितेन्द्र कुशवाहा, अशीष सिंह, आरक्षक कमल नारायण, अनिकेत चन्द्राकर, सत्यानारायण सिन्हा की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button