छत्तीसगढ़फीचर्ड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के रायपुर प्रवास को लेकर संपूर्ण सुरक्षा प्रभारी IG अमरेश मिश्रा ने ली बैठक

रायपुर। दिनांक 24.03.2025 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के रायपुर प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संपूर्ण प्रभारी अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा द्वारा दिनांक 22.03.25 को ड्यिूटी में लगे समस्त अधिकारियो की बैठक ली गई।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एयरपोर्ट, कारकेड, स्टेडियम, विधानसभा भवन में सुरक्षा व्यवस्था सहित रूट की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सूक्षमता से विस्तार पूर्वक आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये।

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. संतोष सिंह, सेनानी सूरज सिंह परिहार, जे.आर. ठाकुर, लक्ष्य शर्मा एवं प्रशांत कतलम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त: राष्ट्रपति के इस प्रवास में, आईजी, डीआईजी, कमांडेंट और आईपीएस रैंक के अधिकारियों के साथ ही 500 सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माना एयरपोर्ट पर आने के बाद सड़क मार्ग से विधानसभा जाएंगी. इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button