दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेक्टर 7 में प्रथम वर्ष हो रहा सार्वजनिक गणेश उत्सव का आयोजन, पिछले 27 वर्षो से विजयदशमी का पर्व मनाते आ रही है ये समिति

भिलाई। युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल एवं भिलाई इस्पात मजदूर संघ के द्वारा प्रथम वर्ष सार्वजनिक गणेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने आयोजित पत्र वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 27 वर्षो से उनकी समिति रावण दहन का भव्य आयोजन करते आ रही है इसी कड़ी में समिति के लोगो की सहमति से प्रथम बार गणेश उत्सव वा दुर्गा उत्सव का भी आयोजन हम कर रहे है इन दोनो ही आयोजन का प्रथम वर्ष है गणेश उत्सव 19 सितंबर से 28 सितंबर तक सेक्टर 7 हाई स्कूल मैदान में होने जा रहा है।

श्री केशवल्लु ने आगे बताया वाटर प्रूफ पंडाल में 11 फिट की गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है साथ ही नव चलित झांकियां भी रहेगी डांडिया का भी आयोजन कार्यक्रम स्थल पर रखा गया है झूला मेला एवम विभिन्न प्रकार के स्टाल इस स्थान पर लगाए जा रहे है 10 बाय 16 की एल ई डी स्क्रीन लगाई जा रही है जिसमे शहर के प्रमुख व्यवसाईयों के विज्ञापन एल ई डी स्क्रीन के प्रदर्शित किए जायेंगे चुकी लोगो में धर्म एवम आस्था के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है कार्यक्रम की तयारी जोर शोर से अलग अलग कलाकारों के द्वारा की जा रही है।

हमने आयोजन के संबंध में सारी अनुमति शासन प्रशासन से ले ली है प्रतिदिन भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएं जायेंगे आज के इस पत्रकार वार्ता में उपस्थित लोगों में समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ,जी अमर,एम इमानुएैल,रविन्द्र सिह, शैलेंद्र सिंह,जोगिंदर सिंह कोषाध्यक्ष,पद्मानादम, वशिष्ठ वर्मा, शिवराम, हरीशंकर चतुर्वेदी,भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button