देश-दुनियाफीचर्ड

सेक्सवर्धक दवा खाकर युवक ने बनाए थे संबंध, सात घंटे निर्वस्त्र रखने के चलते ठंड से हुई थी किशोरी की मौत

शिवराजपुर में किशोरी की मौत के मामले में खुलासा हुआ है कि युवक ने सेक्सवर्धक दवा खाकर किशोरी से दो बार संबंध बनाए थे। सात घंटे निर्वस्त्र रखने के चलते ठंड से किशोरी की मौत हुई थी…

 

कानपुर (ए)। शिवराजपुर के एक गांव में घर में मृत मिली किशोरी की मौत ठंड लगने की वजह से हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किशोरी के प्रेमी से हुई लंबी पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर किया।

पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने संबंध बनाने के लिए किशोरी को करीब सात घंटे तक निर्वस्त्र अवस्था में रखकर सेक्स वर्धक गोलियां खाकर दो बार संबंध भी बनाए थे। इस वजह से उसे ठंड लग गई थी। शरीर अकड़ता देख प्रेमी भाग निकला।

अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था शव
इसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें, 14 दिसंबर को शिवराजपुर निवासी किसान की 17 वर्षीय बेटी का शव अर्धनग्न हालत में कमरे में पड़ा मिला था।
शादी समारोह में शामिल होने गए थे परिजन
उस दौरान परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। मृतका की भाभी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए थे।
भाई की बेटी ने एक युवक के आने का जिक्र किया था
जांच के दौरान रात में मृतका के साथ सोई बड़े भाई की बेटी ने एक युवक के आने का जिक्र किया था। हुलिए के आधार पर पुलिस ने किशोरी के गांव से 20 किमी दूर स्थित नेवादा गांव निवासी कुलदीप कुमार उर्फ शोभित को तलाशना शुरू किया।
तबीयत बिगड़ती देख भाग निकला था युवक
पकड़े गए कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि किशोरी के परिजनों के न होने की वजह से वह रात करीब 8.30 बजे उसके घर पहुंचा और सुबह उसकी तबीयत बिगड़ती देख भाग निकला। बता  दें कि रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किशोरी का पोस्टमॉर्टम किया गया था।
ये था मामला
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान शुक्रवार को बेटी को घर पर अकेला छोड़कर परिवार सहित रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के असालतगंज कानपुर देहात गए हुए थे। शाम को वह पड़ोस के दूसरे घर में रहने वाले बड़े भाई की पांच साल की बेटी को अपने साथ लिटाने के लिए ले आई थी। शनिवार सुबह उसका शव चारपाई पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button