देश-दुनियाफीचर्ड

सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा: कॉलगर्ल ने कहा मेरी मजबूरी का फायदा उठाकर धंधे में उतारा, बयान सुनकर पुलिस भी रह गई दंग

मौके से छह कॉलगर्ल समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के कमरों में रखे डस्टबिनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई…

कानपुर (ए)। फीलखाना थाना क्षेत्र के मॉल रोड स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में पकड़ी गई तीनों कॉलगर्ल ने गुरुवार को जब मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने शुरू किए तो पुलिस भी दंग रह गई। तीन में से दो युवतियां बोलीं कि एक युवक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर होटल ले आया। इसके बाद अच्छे भविष्य का लालच देकर वैश्यावृत्ति के धंधे में उतार दिया। इसके एवज में उन्हें होटल के एक कमरे में रहने और खाने की भी व्यवस्था की गई थी।

एडिशनल डीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बुधवार को मॉल रोड स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में छापा मारकर होटल मालिक अश्विनी गुप्ता उर्फ अंशु, दलाल शुक्लागंज निवासी दयाशंकर तिवारी, दलाल किदवईनगर निवासी पूजा दुबे, होटल कर्मचारी रामकिशन गौतम व ग्राहक जितेंद्र कुमार और तीन कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया था। कॉलगर्ल ने बताया कि एक युवक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें इस धंधे में ले आया था।

दोनों युवतियों को कहीं एक ही युवक तो नहीं लेकर आया इसके चलते तीनों कॉलगर्ल को पुलिस ने पीड़ित बताते हुए कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को उनका मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों युवतियों को कहीं एक ही युवक तो नहीं लेकर आया। बता दें कि मौके से पकड़ी गईं तीनों कॉलगर्ल को पुलिस ने दोषी नहीं माना है। तीनों ने पुलिस को बताया कि एक युवक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ले आया था।
बच्चों की अच्छी परवरिश का दिया था झांसा
शहर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। दो छोटे बच्चे हैं। पति की मौत के बाद परिजनों ने घर से निकाल दिया था। वह तीन माह पहले अनवरगंज स्टेशन बच्चों के साथ मरने के लिए निकली थी। तभी एक युवक उनके पास पहुंचा। करीब चार घंटे तक उसे समझाता रहा। इसके बाद बच्चों की अच्छी परवरिश की बात कहकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। फिर उसे होटल में लाकर वैश्यावृत्ति के धंधे में उतार दिया।
पति से विवाद कर घर से भविष्य बनाने निकली थी
उन्नाव निवासी युवती ने कहा कि वह पति से विवाद कर घर से निकलकर बस स्टैंड पहुंची। वहां एक युवक मिला। उसने कहा कि इतनी रात हो गई है। घर क्यों नहीं जाती हो। इसके बाद मैंने उसे अपनी सारी बातें बताई। इस पर युवक उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल ले आया।
10 कमरों के होटल का एक लाख रुपये किराया
एडीसीपी ने बताया जेल भेजा गया अश्विनी गुप्ता उर्फ अंशु का फीलखाना अलावा तीन अन्य भी होटल हैं। एक लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराये पर दे रखा है। जिस होटल में सैक्स रैकेट पकड़ा गया, उसमें कुल 12 कमरे हैं। दो कमरों की स्थिति खराब है। उसी कमरे में तीनों कॉलगर्ल रहती थीं। इससे साफ है कि महज 10 कमरों से एक लाख रुपये किराया नहीं दिया जा सकता। ऐसे में संचालक होटल को गलत काम में उपयोग करता था।

होटल संतोष राज में चलता मिला देह व्यापार का धंधा, कॉलगर्ल समेत सात गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित होटल संतोष राज में पुलिस ने छापा मारकर एक और देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। मौके से छह कॉलगर्ल समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के कमरों में रखे डस्टबिनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
एडीसीपी ईस्ट आकाश पटेल ने बताया कि लंबे समय से रेल बाजार क्षेत्र में होटलों में देह व्यापार के संचालन की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को एसीपी कैंट ब्रज नारायण सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने होटल संतोष राज में छापा मारा, जहां सेक्स रैकेट चलता मिला। छापे के दौरान मौके पर छह कॉलगर्ल और एक युवक मिला।
वहीं, काला धंधा करने वाला राजू शर्मा मौके से फरार हो गया। आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये बरामद हुए। जांच में पता चला है कि होटल कांग्रेस के नेता राजेश सिंह के भाई प्रकाश सिंह का है। एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि अवैध व्यापार करने वाले किसी भी होटल संचालक को बख्शा नहीं जाएगा।
छापे के दौरान पुलिस को पता चला कि होटल में ही एक हजार रुपये में कॉलगर्ल से लेकर कमरे तक उपलब्ध कराए जाते थे। होटल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उद्घाटन का पत्थर भी लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button