छत्तीसगढ़फीचर्ड

सेक्स स्कैंडल में फंसा देने की धमकी देकर 2.75 लाख रुपए वसूलने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

भयादोहन कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए लाखों रुपए की वसूली करने वाले मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार…आरोपिया द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को सेक्स रैकेट, दुष्कर्म आदि के मामले में फंसाने के नाम पर भयादोहन कर करते थे पैसे की मांग…

 

बलौदा बाजार। प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2024 से 20.022024 के मध्य आरोपियों द्वारा सेक्स स्कैंडल में फंसा देने की धमकी देते हुए भयादोहन कर रुपए की मांग किया गया, जिसमें प्रार्थी द्वारा आरोपियों को कुल ₹2,75,000 की रकम दिया गया।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 261/2024 धारा 384,389,212,201,34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपिया अनुरिता बंजारे को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर भयादोहन करते हुए प्रार्थी से रकम वसूलना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में आरोपिया को दिनांक 04.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपिया- अनुरिता बंजारे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बकरकूदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button