दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेना और पुलिस में जाने वाले युवाओं को फिजिकल टेस्ट का निशुल्क ट्रायल करवाएगी छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन

भिलाई। छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 3 मार्च 2024 को सुबह 7 बजे से छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2024 भर्ती से पहले ही सभी प्रकार के होने वाले फिजिकल टेस्ट का ट्रायल करवाने का फैसला लिया गया है। जिसे संगठन के सभी सेवानिवृत पूर्व सैनिकों द्वारा करवाया जाना तय किया गया है। इस बात की जानकारी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक हरप्रीत सिंह ने रविवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।

हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुलिस और सेना के लिए तैयार करना है। पूर्व सैनिकों द्वारा ऐसे युवा जो पुलिस या फौज में जाना चाहते है उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है, जो की पूरी तरह निःशुल्क है।

उन्होंने बताया की ट्रेनिंग के लिए आने वाले युवक और युवतियों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था भी की गई है। सेंटर तक पहुंचे के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर बस की व्यवस्था की गई है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन का गठन दिनांक 26 मई 2023 को हुआ है। जिसमें भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सभी पूर्व सैनिक जुड़े हुए हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के टेस्ट ट्रायल पर आने वाले सभी युवाओं और युवतियों को संगठन के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए है जो निम्न प्रकार से है:-

  • इस फिजिकल टेस्ट में वही प्रतियोगी ही शामिल होंगे जिन्होने CG Police Bharti 24 का फॉर्म भरा है. और वे सभी अपने भरे हुए फॉर्म का रिसिप्ट साथ लायेंगे।
  • सभी दिए हुए टेस्ट के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भर कर 29 फरवरी 2024 शाम 6 बजे तक दिए हुऐ व्हाट्सअप नंबर पर भेज देवे. जिससे आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा और उन्हें ही टोकन नंबर दिया जायेगा. अन्यथा बाद में नही लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button