दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

सेल ने वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन और विक्रय हासिल किया

भिलाई/नईदिल्ली। इस्पात मंत्रालय की महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सेलेबल स्टील का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन हासिल किया है, जो एक मील का पत्थर है।

सेल ने वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में हॉट मेटल उत्पादन में 6%, क्रूड स्टील उत्पादन में 5% और सेलेबल स्टील उत्पादन में 7% की वृद्धि दर्ज की।

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 20.5 मिलियन टन हॉट मेटल, 19.2 मिलियन टन क्रूड स्टील और 18.4 मिलियन टन सेलेबल स्टील का उत्पादन किया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक की सर्वाधिक विक्रय 17.1 मिलियन टन हासिल किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुक़ाबले 5% से अभी अधिक है।

सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय इस्पात बाजार की बढ़ती मांग के साथ कंपनी के रणनीतिक तालमेल को दिया।

उन्होंने बदलती बाजार जरूरतों के प्रति उत्तरदायी रहते हुए कंपनी की उत्पादन क्षमताओं को और बढ़ाने की सेल की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button