दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेल मेडिक्लेम योजना में नवीनीकरण और नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इस तिथि तक कर सकते है आवेदन

भिलाई। सेल मेडिक्लेम योजना को वर्ष 2021-22 के लिए मेसर्स न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ नवीनीकृत किया गया था। विदित हो कि इस योजना के तहत नवीनीकरण और नामांकन की अवधि 11 जुलाई, 2021 से 24 अगस्त, 2021 तक दिया गया था।

सेल कार्पोरेट आफिस द्वारा प्रदत्त सूचना के अनुसार छूटे हुए पूर्व कर्मचारियों के नामांकन की सुविधा के लिए नामांकन की तिथि आफ-लाइन मोड में 30, सितम्बर, 2021 तक बढ़ा दी गई है।

साथ ही, पूर्व कर्मचारी जिन्होंने नियत तारीख के भीतर मूल पॉलिसी के तहत पहले ही अपना नामांकन करा लिया है, वे अब 07 सितम्बर, 2021 से 13 सितम्बर, 2021 के मध्य एसबी कलेक्ट पोर्टल के माध्यम से सुपर टॉप-अप के लाभ का विकल्प चुन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button