खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

BAMS में अच्छे कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 12.75 लाख रुपए की ठगी करने वाले भिलाई के बालाजी एजुकेशन सर्विसेस के प्रोपाइटर पर अपराध दर्ज

दुर्ग। कोतवाली पुलिस ने बीएएमएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) से 12.75 लाख रुपए ठगी के मामले में अपराध दर्ज किया है। बालाजी एजुकेशन सर्विसेस नेहरू नगर के दो प्रोपराइटर गोपाल प्रसाद एवं देवराम साहू ने रुपए लेकर दवा प्रतिनिधि को प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन नहीं दिलवाया और ना ही वाले पैसे वापस किए।

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी अशोक कुमार गुप्ता बिजली आफिस के पास वार्ड नंबर 56 मोहलाई रोड बघेरा में रहता है। मेडिकल लाईन मे सेल्समैन के रूप मे काम करता है वर्ष 2021 में बीएएमएस कि डाक्टरी शिक्षा हेतु एडमिशन के संबंध मे बालाजी एजुकेशन सर्विसेस के प्रोपाइटर आफिस नेहरू नगर भिलाई के गोपाल प्रसाद निवासी जामुल एंव देवराम साहू निवासी रायपुर के द्वारा बीएएमएस की डाक्टरी शिक्षा हेतु अच्छे कालेज मे एडमिशन हेतु 1 जून 2021 से लेकर 2 जुलाई 2023 कुल रकम 12,75,000 रूपये दिए।

उनके द्वारा रकम लेने के पश्चात अशोक कुमार गुप्ता को अच्छे कालेज मे एडमिशन नही दिलाया गया और ना ही प्रार्थी को दिये गये 12,75,000 रूपये को वापस किया है। प्रार्थी द्वारा यह रुपए इंदिरा मार्केट दुर्ग स्थित बैंक आफ इंडिया से RTGS एंव NEFT के माध्यम से देवराम साहू के एक्सीस बैंक खाते मे 9,75,000 रूपये एंव गोपाल प्रसाद के खाते मे 1,00,000 रूपये दिया थे तथा नगदी रकम 2,00,000 रूपये देवराम साहू को दिया था।

वर्तमान में बालाजी एजुकेशन सर्विसेस के प्रोपाइटर आफिस नेहरू नगर भिलाई बंद है पैसा वापस करने के लिए टालमटोल कर रहा है। इस मामले में बालाजी एजुकेशन सर्विसेज के प्रोपराइटर गोपाल प्रसाद एवं देवराम साहू के द्वारा बीएएमएस की शिक्षा के लिए प्रार्थी से 12 लाख 75 हजार रुपए की ठगी की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली थाना में दोनों ही आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button